फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में शुरू हुई अमृत फार्मेसी, बाजार से 50 फीसदी तक सस्ती मिलेंगी दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर, मधुमेह और रक्तचाप समेत गंभीर बीमारियों के मरीजों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

- विकास एवं पंचायत मंत्री ने अमृत फार्मेसी व नहरी पानी के भंडारण के लिए बनाए आरसीसी टैंक किया उद्घाटन
फाेटो 21: सोनीपत लघु सचिवालय से अमृत फार्मेसी का लोकार्पण करते मंत्री कृष्ण लाल पंवार, साथ हैं चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली व विधायक निखिल मदान। स्रोत: सूचना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। महंगी दवाओं के कारण इलाज का खर्च उठाने में परेशानी झेल रहे मरीजों को अब बड़ी राहत मिलेगी। जिला नागरिक अस्पताल सोनीपत में अमृत फार्मेसी शुरू कर दी गई है। यहां कैंसर, मधुमेह, रक्तचाप सहित गंभीर बीमारियों की दवाइयां बाजार की तुलना में लगभग 50 फीसदी तक कम कीमत पर उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को यमुनानगर से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के 16 जिला अस्पतालों में इस सुविधा का शुभारंभ किया। लघु सचिवालय में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने फार्मेसी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि अमृत फार्मेसी गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 1800 से 2000 मरीज पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे मरीजों की होती है, जिन्हें लंबे समय तक दवाइयां लेनी पड़ती हैं। ऐसे में सस्ती दवाइयां उपलब्ध होने से मरीजों के उपचार पर होने वाला खर्च कम होगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
दवाइयों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अमृत फार्मेसी में निर्धारित दवाइयों की नियमित उपलब्धता और उचित निगरानी सुनिश्चित की जाए। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी गांवों तक इस सुविधा की जानकारी पहुंचाई जाए।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि गंभीर बीमारियों की महंगी दवाइयों के कारण गरीब परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अमृत फार्मेसी शुरू होने से ऐसे मरीजों को उपचार के खर्च में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रूखी खास में आरसीसी टैंक का उद्घाटन
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गांव रूखी खास के जलघर में नहरी पानी के भंडारण के लिए बनाए गए आरसीसी टैंक और संबंधित कार्यों का भी उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के करीब 19 हजार तालाबों में से 16 हजार का सर्वे करवाया गया है। पहले चरण में 2200 तालाबों का सुधारीकरण किया जाएगा। इसके तहत तालाबों से गाद निकालने, तटबंध मजबूत करने, पक्के रास्ते बनाने, स्ट्रीट लाइट, बेंच लगाने और पौधरोपण जैसे कार्य करवाए जाएंगे। इस दौरान विधायक पवन खरखौदा, मेयर राजीव जैन, उपायुक्त नेहा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, बिजेंद्र मलिक, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन सीमा सबौली, सिविल सर्जन डॉ. अलंकृता गेरा और पंचायत राज के एक्सईएन कुलबीर फौगाट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें