फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में तीन दिन से खराब है एंबुलेंस, मरीज परेशान

Sun, 18 Feb 2024 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 09- सोनीपत के गोहाना ​स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल परिसर में खड़ी खराब एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। नागरिक अस्पताल में घायलों और गर्भवती महिलाओं को लाने-ले जाने के लिए एकमात्र एंबुलेंस तीन दिन से खराब है। इसके चलते मरीजों को निजी एंबुलेंस और अन्य वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। वहीं जच्चा-बच्चा को घर तक छोड़ने के लिए भी पीएचसी और सीएचसी से एंबुलेंस मंगवानी पड़ रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में खराब एंबुलेंस को जल्द ठीक करवाने की मांग भेजी है। नागरिक अस्पताल से रोजाना 5 से 7 मरीज खानपुर कलां के भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल व रोहतक के पीजीआई में रेफर होते हैं। निजी एंबुलेंस चालक मरीजों को खानपुर कलां तक लेकर जाने के 700 रुपये तक मांग रहे हैं। रोहतक के लिए 1200 से 1500 रुपये मांग रहे हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



वर्जन

नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस खराब होने की सूचना नहीं मिली थी। जल्द ही एंबुलेंस को ठीक करा दिया जाएगा। एंबुलेंस में तकनीकी खराबी हो जाती है।- डाॅ. योगेश गोयल, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सोनीपत
विज्ञापन

फोटो 09- सोनीपत के गोहाना स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल परिसर में खड़ी खराब एंबुलेंस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें