फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोसेवा के लिए सहयोग राशि भी भेंट की

Mon, 01 Jun 2026 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट की गोशाला में स्थापित नई स्टील टंकियों का अवलोकन करते
विज्ञापन
गोहाना। ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट की गोशाला में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गो-पूजन कर गोदान किया और गोसेवा के लिए सहयोग राशि भी भेंट की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुमारी बबिता गर्ग और कुमारी खुशी गुप्ता अपनी माता संगीता गुप्ता के साथ गोशाला पहुंचीं। गो-पूजन की विधि विजेंद्र सिंह ने संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने गोमाता का आशीर्वाद लिया और ट्रस्ट को 10 हजार 200 रुपये की दान राशि प्रदान की।
ट्रस्ट के प्रधान रामेश्वर दास सैनी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए गोसेवा में दिए गए सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि गोशाला में गोवंश के लिए बेहतर आहार व्यवस्था के उद्देश्य से दो स्टील की टंकियां स्थापित की गई हैं। इनमें खल, चोकर और अन्य पोषक सामग्री को भिगोकर गायों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था पूरी तरह स्वच्छ और मक्खी-मच्छर रहित है जिससे पशु आहार सुरक्षित रहेगा। इन टंकियों की लागत करीब 1.50 लाख रुपये आई है। इससे गोशाला में गौवंश को बेहतर और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह, अशोक आर्य, पंडित विजेंद्र सिंह, आजाद सिंह डांगी, डॉ. मनोज, डॉ. दीपक, गुलाब सैनी, कलावती देवी, विजय, सुषमा देवी, शौर्य, बलराज सैनी, मोनू सैनी और सोना देवी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। अंत में प्रधान रामेश्वर दास सैनी ने सभी अतिथियों और गोभक्तों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें