फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा के साथ-साथ समाज को जोड़ने का भी माध्यम है हवन : आजाद

विज्ञापन
फोटो - विश्वकर्मा कॉलोनी में हवन में आहुति डालते हुए। स्रोत -  प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। महम रोड गोहाना स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी में शुक्रवार को कार्तिक शुक्ल एकादशी देव प्रबोधिनी एकादशी दिवस पर वैदिक हवन किया गया। हवन में देश की खुशहाली और भाईचारे के संकल्प के साथ यज्ञ में आहुतियां डाली गई।
विज्ञापन

पुरोहित पंडित विजेंद्र आर्य ने वैदिक विधि विधान से हवन पूर्ण किया। मुख्य वक्ता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के संरक्षक आजाद सिंह डांगी ने कहा कि हवन सिर्फ भगवान की पूजा ही नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का एक माध्यम भी है। उन्होंने जात-पात से ऊपर उठकर इंसानियत और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। हवन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र पांचाल, किरण देवी, ज्योति, संदीप पांचाल, अंजू देवी, निर्मला, संतोष, सजल आदि उपस्थित थे। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें