फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: करंट लगने से नीचे गिरा एएलएम, गंभीर

Thu, 09 Jan 2025 03:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली स्थित औद्योगिक क्षेत्र में 11 केवीए लाइन को ठीक करते समय करंट लगने से एएलएम नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुंडली थाना पुलिस ने एएलएम के भाई की शिकायत पर बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पानीपत के गांव नारायणा निवासी मंजीत शर्मा ने कुंडी थाना पुलिस को बताया कि उनके भाई अंकित बिजली निगम में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत एएलएम के पद पर कार्यरत है। उनके भाई एचएसआईआईडीसी कुंडली क्षेत्र में काम कर रहे थे। औद्योगिक क्षेत्र कुंडली की 11 केवीए लाइन को ठीक करते समय उनके भाई को अचानक करंट लग गया। इससे वह लाइन से गिर गए और सिर में भी चोट आई। उनके भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। मंजीत शर्मा ने बताया कि उन्होंने कुंडली थाना में शिकायत दी है कि यह हादसा बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुआ है।

आरोप है कि अंकित को बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली की सप्लाई बंद करवाए बिना ही बिजली लाइन को ठीक करने के लिए बाध्य किया गया था। साथ ही जो कार्य बिजली विभाग के नियमित एएलएम से कराना चाहिए था वह एचकेआरएन के कर्मचारी से कराया गया। उनके भाई का बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। कुंडली थाना पुलिस ने लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं बिजली निगम के अधिकारी का कहना है कि हादसा होने के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें