फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बृजेश की हत्या में आरोपियों को हथियार देने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Mar 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव बरोणा में मुनिया के भाई बृजेश की हत्या मामले में क्राइम यूनिट वेस्ट टीम ने मुख्य शूटर शान मोहम्मद को हथियार उपलब्ध करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी अकील उर्फ फौजी है। उसे अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


गांव बरोणा निवासी कमला ने 16 सितंबर 2024 को खरखौदा थाना में शिकायत दी थी कि वर्ष 2017 में गांव के रवि उर्फ लांबा ने उनके छोटे बेटे की हत्या की थी। उसके बाद से वह उनके परिवार से रंजिश बनाए हुए था। अब उसने उनके बड़े बेटे बृजेश की हत्या कर दी है। कमला ने आरोप लगाया था कि आरोपी रवि उर्फ लांबा ने संदीप, सोनू, संदीप, मामन व एक अन्य के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में आरोपी सचिन, राहुल, जयदीप, संदीप, जोगिंद्र, आकाश व शान मोहम्मद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने 18 मार्च को शान मोहम्मद को सात दिन के रिमांड ले रखा है। शान मोहम्मद को हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी अकील उर्फ फौजी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें