फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दहेज में कार या 25 लाख देने की मांग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। असावरपुर गांव की रहने वाली विवाहिता रीता ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दी है। उसने पुलिस को बताया कि उनका ससुराल गुरुग्राम के कोर्टपुरी में है। ससुराल वाले उनसे कार या 25 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। नहीं देने पर उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

रीता ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 14 फरवरी 2025 को अजीत के साथ हुई थी। शादी के थोड़े दिनों के बाद ही पति तथा सास निर्मला, ससुर विनोद, द्वारका में रहने वाला तथा पुलिस में कार्यरत जेठ अमित और जेठानी भारती व नई दिल्ली के गोल मार्केट में रहने वाला जेठ संजीत और जेठानी प्रमिला दहेज के लिए उलाहने देने लगे।
पति अजित ने मायके वालों से लग्जरी कार की मांग करने लगा। कार न मिलने की सूरत में 25 लाख रुपयों की मांग की। एक बार एक जेठ के घर में उसकी गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

रीता ने कहा कि कई बार पंचायत हुई पर हल नहीं निकला। मायके वालों ने उसे प्रताड़ना से बचाने के लिए एक बार पांच लाख रुपये भी दिए।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद शिकायतकर्ता के जेठों और जेठानी तथा ससुर की संलिप्तता सामने नहीं आई है। उसके पति और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें