फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आरोप-सरकार की जारी अधिसूचना का नहीं हो रहा पालन

Sat, 06 Dec 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फाेटो 05- सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में डी- - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में गैर शिक्षक कर्मचारी यूनियन का दो वर्ष से लंबित मांगों को लेकर धरना पांचवें दिन जारी रहा। कर्मचारी यूनियन ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में सरकार की ओर से जारी अधिसूचना की पालना नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कहा कि कुलपति ने आज तक महिलाओं को 20 से बढ़ाकर 25 आकस्मिक अवकाश देने के निर्देश जारी नहीं किए हैं जबकि अन्य विश्वविद्यालयों में इसकी पालना हो रही है। यूनियन के प्रधान आनंद राणा ने आरोप लगाया कि दो वर्ष से विश्वविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
कुलपति जहां अपने आवास व कार्यालय में पांच सितारा जैसी सुविधाओं का लाभ रहे हैं, बिजली जाने पर जनरेटर की सुविधा है। वहीं छात्र व कर्मचारी आए दिन बिजली तार टूटने से परेशान रहते हैं। इन तारों को वर्ष 1987 में लगवाया गया था, जिसे आज तक नहीं बदला गया है।
विज्ञापन

उप प्रधान सुरेश पूठी ने बताया कि कर्मचारी की लंबित मांगे पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। उच्च न्यायालय से केस जीतने के बाद भी टाइपिंग टेस्ट इंक्रीमेंट का फायदा कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा है। मंच संचालन महासचिव नीरज आंतिल ने किया। धरने में सतीश शर्मा, प्रदीप छिक्कारा, नरेंद्र मलिक, ओमप्रकाश, राजकुमार कक्कड़, अनीता, सरिता मौजूद रही।
दो साल से अटका डी-टाइप आवास का पुनर्निर्माण
मुरथल विश्वविद्यालय में करीब 40 लाख रुपये की लागत से होने वाला डी-टाइप आवास का पुनर्निर्माण दो वर्ष से अटका हुआ है। ऐसे में कर्मचारी शहर में किराये पर रहने को मजबूर हैं। कार्य की लागत राशि दो वर्ष से कुलपति प्रबंधन के पास है। विश्वविद्यालय में यह कार्य करवाना कुलपति के अधिकार क्षेत्र में हैं जबकि वह इस मामलों में कोई सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें