फोटो 30: सोनीपत में सिंचाई विभाग के एक्सईएन को सौंपी गई शिकायत की प्रति दिखाते ग्रामीण नरेश। पा
गन्नौर। गांव गुमड़ में ड्रेन नंबर 6 के साथ लगते बांध की मिट्टी बेचने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीण नरेश ने आरोप लगाया है कि बारिश के दिनों में ड्रेन नंबर छह टूट कर साथ लगते खेतों को नुकसान न पहुंचाए, इसके लिए ड्रेन के साथ मिट्टी डाल कर बांध बनाया गया था। कुछ व्यक्तियों ने बांध की मिट्टी को बेच दिया है। इस मामले की शिकायत सिंचाई विभाग से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने मिट्टी उठाने का वीडियो भी कार्यकारी अभियंता को सौंपा है। शिकायतकर्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द विभाग ने कार्रवाई नहीं की तो किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।