फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तय रकम से कम मूल्य पर रजिस्ट्री कराने का आरोप

Mon, 15 Jun 2026 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। कृषि भूमि के सौदे में धोखाधड़ी के मामले में गन्नौर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली निवासी विनिता हसीजा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके गांव बेगा में स्थित 103 कनाल से अधिक कृषि भूमि का सौदा विरेंद्र, महेश चावला और हेमा चावला ने कराया था।
विज्ञापन

आरोप है कि सितंबर 2025 में एग्रीमेंट के दौरान बयाना राशि देने के बाद शेष भुगतान रजिस्ट्री के समय देने का आश्वासन दिया गया लेकिन तय तिथियों पर रजिस्ट्री नहीं कराई। शिकायतकर्ता के अनुसार 7 अप्रैल को तहसील गन्नौर में उनसे रजिस्ट्री संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और अंगूठे लगवा लिए गए लेकिन बकाया भुगतान नहीं दिया गया था।
बाद में पता चला कि रजिस्ट्री कथित रूप से तय शर्तों के विपरीत अन्य व्यक्तियों के नाम और कम मूल्य पर कराई गई। इस बारे में जब आरोपियों से बात की तो उनके साथ हाथापाई कर धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें