फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोटरी क्लब के सभी क्लबों ने मिलकर किया पौधरोपण

Sun, 19 Jul 2026 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के मुरथल रोड पर रोटरी पार्क उद्घाटन के अवसर पर मौजूद वि​भिन्न रोटरी क्लबों के पदा - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोनीपत। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 के अंतर्गत आने वाले सोनीपत एवं गन्नौर के सभी रोटरी क्लबों ने शनिवार को मुरथल रोड पर ग्रीनर टुमॉरो - रोटरी पार्क उद्घाटन एवं पौधरोपण अभियान आयोजित किया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित गुप्ता ने किया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर एजी रविंद्र भारद्वाज व रिंपी कुच्छल विशिष्ट अतिथि पहुंचे। रोटरी क्लब सोनीपत, रोटरी क्लब सोनीपत मिडटाउन, रोटरी क्लब सोनीपत अर्डेंट, रोटरी क्लब सोनीपत सिटी, रोटरी क्लब सोनीपत एक्सीलेंस, रोटरी क्लब सोनीपत एजुकेशन सिटी, रोटरी क्लब सोनीपत अपटाउन, रोटरी क्लब कुंडली, रोटरी क्लब गन्नौर, रोटरी क्लब गन्नौर सेंट्रल, रोटरी क्लब गन्नौर रॉयल व रोटरी क्लब राइजिंग स्टार के सदस्यों ने मिलकर पौधे लगाए। इस दौरान संजय सिंगला, विपुल कुच्छल, संदीप जेटली, संजय सिंगला, राकेश कालड़ा, प्रमोद भुटानी, आशीष जैन, दक्ष गुप्ता, सुनील मनचंदा, टीएन तिवारी, प्रवीण गुप्ता, विकास मंगला ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें