फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवी बार गोदाम में जांच करने पहुंची एफएसएल की टीम, तोड़ी गई दीवारों के साथ ही गोदाम में अन्य जगहों से एकत्रित किए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। शहर के बाईपास पर स्थित शराब गोदाम में हुए घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी के साथ बुधवार को खरखौदा स्थित शराब गोदाम में एफएसएल की टीम ने भी जांच की। टीम ने गोदाम में पहुंचकर नमूने एकत्र किए। एसआईटी अब तक मामले में सबूत जुटाने के लिए पांचवीं बार पहुुंची है। हर पहलु की जांच के लिए सभी स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाईपास पर स्थित गोदाम में बुधवार को एसआईटी प्रभारी डीएसपी जितेंद्र कुमार व झज्जर के डीएसपी नरेंद्र कादियान पहुंचे। इनके साथ ही एफएसएल की टीम ने इस गोदाम में जांच की। एफएसएल की टीम ने गोदाम में जाकर वहां पर बने कमरों का निरीक्षण किया। उस दीवार के टूटे हुए हिस्से की भी जांच की जहां से कमरों से शराब की पेटियों को निकाला गया था। शराब के इस गोदाम में पकड़ी गई शराब को सील कर दिया गया था। शराब को गोदाम से निकालने वालों ने इसके दरवाजों पर लगी सील को तोड़ने की बजाए कमरों की दीवार को तोडक़र पेटियां निकाली। ऐसे में उन्होंने गोदाम के कमरे की एक दीवार को तोड़कर दूसरे कमरों में आवाजाही का रास्ता बना लिया और वहां से शराब की पेटियों को निकाला गया।
--
एफएसएल की टीम खरखौदा गोदाम में लगातार निरीक्षण कर रही है। टीम को कई बार ले जाया गया है। टीम को रुटीन में बुलाया जाता है। वह जांच कर दीवार व फर्श आदि से सैंपल उठा रही है। उसके बाद रिपोर्ट देगी। एसएसएल की रिपोर्ट आरोपियों तक पहुंचने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें