फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अजय मलिक ने जीता राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट का खिताब

विज्ञापन
फोटो - नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल अकादमी में खिलाड़ियों के साथ कोच। स्रोत - प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल अकादमी, मदीना के खिलाड़ी अजय मलिक ने करनाल में आयोजित राष्ट्रीय पुरुष टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। प्रतियोगिता 21 से 26 सितंबर तक ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित की गई।
विज्ञापन

शनिवार को अकादमी पहुंचने पर संचालक अजमेर मलिक और कोच सोमबीर मलिक ने अजय को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि अजय ने सेमीफाइनल में पंजाब के आदित्य कुमार को 4-6, 6-3, 6-1 से हराया। फाइनल में वंश नांदल को 7-5, 6-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
वहीं, बिलबिलान गांव में 21 से 25 सितंबर तक हुई टेनिस आईटा सीरीज में अकादमी के खिलाड़ी विरल मलिक ने अंडर-14 आयुवर्ग में रनरअप खिताब जीता।इस अवसर पर कोच हितेश पाटिल, प्रीतम, पुष्पा मलिक और पूनम मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें