कुंडली की महिला के नाम पर फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर क्रेडिट कार्ड से 36 हजार का एयर टिकट बुक कराने का मामला सामने आया है। अब यह पैसा ब्याज समेत 46 हजार रुपये हो गया है। एचएसआईआईडीसी कुंडली स्थित निफ्टम मोड़ निवासी रेणू ने बताया कि किसी ने उसके क्रेडिट कार्ड से 36 हजार रुपये का एयर टिकट बुक किया था। जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जब बैंक से उसके पास फोन आने पर पता चला कि उनके पैसे ब्याज मिलाकर 46 हजार रुपये हो चुके हैं। उसके नाम पर एक फर्जी ई-मेल आईडी भी बनाई गई है। ऐसे में अज्ञात लोगों ने उसके क्रेडिट कार्ड से 36 हजार रुपये का फर्जीवाड़ा किया है। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद