सोनीपत में सफाई अभियान के दौरान सड़क पर पड़ा मलबा उठाते मेयर राजीव जैन। स्रोत: नगर निगम
सोनीपत। स्वच्छता रैंकिंग में पिछली बार सोनीपत दूसरे नंबर पर था। इस बार प्रथम पर आने का लक्ष्य लेकर चलें। यह लक्ष्य जन भागीदारी के बिना हासिल करना मुश्किल है। यह बात मेयर राजीव जैन ने हर शनिवार सफाई अभियान के 27वें सप्ताह में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कही।
देवड़ू रोड और सारंग रोड अंडरपास के नीचे भाजपा कार्यकर्ताओं और स्वच्छता प्रहरियों के साथ मिलकर सफाई करवाई। शनि मंदिर अंडरपास के नीचे पड़ा मलबा उठवाया। नालियों की सफाई करवाई। उन्होंने अधिकारियों को गंदे पानी की निकासी के लिए नाले की मरम्मत के आदेश दिए। पुल के नीचे लाइट लगवाई।
मेयर ने कहा कि जनवरी में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो रहा है। इसके लिए सोनीपत नगर निगम की तैयारी पूरी है। उधर, सफाई अभियान में आज पार्षद मुकेश सैनी, हंसराज, राजेश सैनी, अधिवक्ता नकिन मेहरा, जोगेंद्र मेहरा, शैलेंद्र गौतम, विक्की शर्मा, सुंदर मलिक और अन्य सफाई कर्मचारी भी शामिल रहे।