फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट कमेटी ने बैंकों को दिया नोटिस, भड़के आढ़ती

Thu, 29 Oct 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्केट कमेटी ने नई अनाज मंडी में चल रहे बैंकों को नोटिस दिया है। नोटिस में कहा है कि आढ़तियों की दुकानों में बैंक नहीं चल सकते हैं। उनमें सिर्फ आढ़त का कारोबार ही हो सकता है। इस पर बुधवार को आढ़ती भड़क उठे तथा उन्होंने चेतावनी दी कि बैंकों को किसी भी सूरत में बंद नहीं होने दिया जाएगा। बाद में नई अनाज मंडी में भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र जांगड़ा पहुंचे और उन्होंने डीएमओ से बात की। जांगड़ा ने आढ़तियों को आश्वस्त किया कि बैंकों की सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन

गोहाना की नई अनाजमंडी राज्यस्तर पर सर्वाधिक राजस्व देने के लिए पुरस्कृत की जा चुकी है। यहां इतना कारोबार है कि एक या दो नहीं बल्कि तीन प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाएं चल रही हैं। यह बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया हैं। यह बैंक आढ़तियों की दुकानों में किराए पर चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार एक आरटीआई में मार्केट कमेटी से इस आधार पर जानकारी मांगी गई कि किन-किन दुकानों में गैर-आढ़ती काम हो रहे हैं। इसके बाद ही मार्केट कमेटी ने बैंकों को नोटिस थमा दिए। बैंकों के बंद होने की आशंका से आढ़ती भड़क उठे। आढ़ती एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष गोपाल कृष्ण चिंदा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वरिष्ठ आढ़ती रामधारी जिंदल, राजेंद्र गिरधर, उमेद सिंह मोर, रणवीर सैनी, राममेहर रोहिल्ला, जीतेन्द्र गेरा, श्रीकृष्ण गोयल और राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि कड़े संघर्ष के बाद नई अनाज मंडी में बैंक आए हैं। इनके बंद होने से एक बार फिर जान जोखिम में डालकर शहर स्थित बैंकों में पैसा जमा कराने जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें