फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टेट को लेकर आंदोलन तेज, विधायक को अध्यापक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 30 Apr 2026 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के विधायक को ज्ञापन सौंपते जिला सचिव व अध्यापक। संघ
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला सचिव दिनेश छिक्कारा ने बताया कि प्रदेश व केंद्र सरकार अध्यापकों पर 1 सितंबर 2025 को आए फैसले पर चुप्पी साधे हुए हैं। इसमें कहा गया कि दिसंबर 2027 तक वर्तमान में कार्यरत सभी अध्यापकों को टेट पास करना होगा।
विज्ञापन

घोषणा से पूर्व नियमित अध्यापकों पर इसकी अनिवार्यता थोपना सरासर गलत है। इस बात को सरकार में शामिल विधायक व सांसद भी गलत बता रहे हैं लेकिन इस विषय पर सार्वजनिक रूप से कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। इसको लेकर बुधवार को विधायक निखिल मदान के आवास पर अध्यापकों की भारी भीड़ ज्ञापन देने के लिए पहुंची।
इस मौके पर विधायक ने भरोसा दिलाया कि उनकी बात को विधानसभा में पूरे जोर-शोर से उठाया जाएगा। उपस्थित अध्यापकों को संबोधित करते हुए जिला सचिव ने कहा सरकार कर्मचारियों के अधिकारों को लगातार छीनने का काम कर रही है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने महिला अध्यापिकाओं की सीसीएल की छुट्टियां स्वीकृत करने को लेकर जिला उपायुक्त की सहमति के बारे में पत्र पिछले दिनों जारी किया था। जो महिला अध्यापिकाओं के अधिकारों का हनन है। ऐसा करके सीसीएल लेने की प्रक्रिया को और जटिल बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें