फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के परिजन उतरे सड़क पर

Tue, 09 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों के परिजन खासकर महिलाएं मंगलवार को बढ़े बिजली बिलों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं। गोहाना रोड पर आधे घंटे से अधिक समय तक जाम लगाए रखा। मौके पर डीएसपी ने पहुंचकर महिलाओं को सड़क से उठाया। इसके बाद सभी महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंचीं। जहां पर एसपी से मुलाकात की। एसपी ने महिलाओं को जल्द ही समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस कर्मचारियों के परिजनों ने मंगलवार को पुलिस लाइन में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन करते हुए वे सभी पुलिस लाइन से बाहर गोहाना रोड पर पहुंच गए। गोहाना रोड पर इन लोगों ने जाम लगा दिया। महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी प्रदीप कुमार और महिला थाना प्रभारी प्रमिला पहुंची। उन्होंने महिलाओं को समझाकर शांत किया। लगभग आधा घंटा बाद महिलाएं सड़क से उठी और सचिवालय पहुंचकर एसपी कार्यालय के बाहर जम गई। यहां तकरीबन आधे घंटे तक महिलाओं ने विरोध जताया और इसी दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग से भी मुलाकात की। अभिषेक गर्ग ने महिलाओं को जल्द ही समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है।

1 करोड़ से अधिक का है बिल
बता दें कि पुलिस लाइन का बिजली बिल का विवाद काफी पुराना है। पुलिस लाइन का बिजली का बिल 1 करोड़ रुपए से अधिक है। विवाद की जड़ निगम की ओर से पुलिस लाइन में लगाया गया एक मेन बिजली मीटर है। इसी मीटर से पुलिस लाइन के सभी कनेक्शन दिए गए थे। हालांकि अब पुलिस लाइन में सभी क्वार्टरों के आगे बिजली मीटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


मीटर के हिसाब से आए बिल
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि पिछले एक साल से उन्हें बिजली के बिल नहीं मिले हैं। अब अचानक सतर से अस्सी हजार रूपए के बिल उन्हें थमा दिए गए। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जबरदस्ती बिल भरने को कहा जा रहा है और बिल ना भरने पर क्वार्टर खाली करने को कहा जा रहा है। जिससे परेशान होकर उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

निगम कर्मी और ठेकेदार पर लगाए आरोप
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बिजली कर्मियों और लाइन में स्कूल, कम्यूनिटी हॉल का निर्माण करने वाले ठेकेदार पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया। आरोप लगाया कि मेन मीटर से ठेकेदार को निगम के कर्मियों ने मिलीभगत कर बिजली कनेक्शन दिया था। ठेकेदार के कारण ही उनका बिजली का बिल इतना अधिक आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें