फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वक्फ कानून के खिलाफ बाजार बंद कर सड़कों पर उतरे दुकानदार

Sat, 16 Jan 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के नए वक्फ कानून के विरोध में शुक्रवार को दो घंटे तक बाजार बंद कर सड़क पर उतरे और वक्फ कानून के विरोध जोरदार नारेबाजी की। दुकानदारों ने मेन बाजार से उपमंडलीय परिसर तक जुलूस प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को नए कानून को पास न करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

 वक्फ बोर्ड किराएदार यूनियन के अध्यक्ष जस्सी खुराना ने कहा कि पाकिस्तान से विस्थापित होने के बाद लाखों लोग जब हिंदूस्तान में आए तो उन्होंने निगम व बोर्डों से जमीन किराए पर ली थी। जिसे उस समय कोई व्यक्ति मुफ्त में भी लेने के लिए तैयार नहीं था। उस जमीनों को सभी लोगों ने अपनी मेहनत और कमाई से खड़ा किया है। वें पिछले 60-70 साल से हरियाणा वक्फ बोर्ड के किराएदार व जायदाद पर काबिज चले आ रहे हैं। उन्होंने वक्फ बोर्ड की भूमि विभाग से एनओसी लेकर व सभी शर्तो को मानते हुए लाखों रूपए खर्च किए हैं। इतना ही नहीं नगर परिषद से नक्शा पास करवा सभी प्रकार के टैक्स भर रहे हैं। लेकिन हरियाणा वक्फ बोर्ड द्वारा वक्फ लीज रूल 2014 के तहत सरकार वक्फ के किराएदारों को बेदखल करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार लोगों को रोजगार देने की बात कर रही है तो दूसरी तरफ वक्फ कानून पास करके लोगों को बेघर करने की तैयारी कर रही है। अगर सरकार ने ऐसा किया तो सभी दुकानदार भूखमरी की कगार व बेघर हो जाएगें। सरकार की इसी नीति को देखते हुए उन्होंने शांतिपूर्वक जुलूस प्रदर्शन किया है। उनकी मांग है कि सरकार कोई जल्दबाजी न करे। जिससे किराएदारों को कोई हानि न हो। इस काले कानून को पास न किया जाए व उक्त किराएदारों को जायदाद बजरिया रजिस्ट्री दी जाए। इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर सन्नी आहूजा, महेंद्र पाल गुम्बर, यश मल्हौत्रा, विनय बजाज, विकास जैन, विनोद जैन, पंकज सिंह, बिट्टू अलावादी, रमेश परूथी, डॉ. रमेश नागवान, गुलाब, नदीम, फकीर नारंग, सोनू, नरेश, मंगत राम व अनेक दुकानदार उपस्थित थे।

क्या बोले एसडीएम
एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में चुनाव का माहौल है। जिस कारण सभी अधिकारियों की ड्यूटी चुनाव में लगी हुई है। चुनाव समाप्त होते ही सभी किरादारों की इस मांग को उच्चाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें