फोटो 07- सोनीपत के कुम्हार गेट स्थित आनंदपुर कुटिया में सुंदरकांड पाठ करते श्रीराम परिवार के स
सोनीपत। श्रीराम परिवार की ओर से कुम्हार गेट स्थित आनंदपुर कुटिया में सुंदरकांड पाठ, हरिनाम संकीर्तन व रामकथा का अनुष्ठान किया गया। निखिल तनेजा ने दशहरे पर हनुमान जी का स्वरूप धारण करने के लिए व्रतों पर बैठे यतिन तनेजा, दीपू चांदना के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की।
संस्था के प्रमुख ओमप्रकाश अरोड़ा ने रामचरित मानस में माता सीता व हनुमान जी के संवाद का सुंदरकांड के माध्यम से वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि किस प्रकार हनुमान जी लंका की अशोक वाटिका में माता सीता से मिलते हैं।
श्रद्धालुओं ने आरती कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पवन सहगल, श्याम रहेजा, ओमप्रकाश संदूजा, दिनेश, सूरजकांत, मोतीराम, मेहरचंद, कमल, महेश पांडे, चंद्रकांत, अश्विनी शर्मा, मुकेश, मनोज, अनूप, रमनकांत, महेश तनेजा, जतिन, जितेंद्र मौजूद रहे।