फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को प्रेम विवाह करने के बाद पता लगा हत्यारोपी है पति

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी की रहने वाली युवती ने पढ़ाई के दौरान खांडा गांव के युवक से जान-पहचान होने के बाद उससे प्रेम विवाह कर लिया। युवती का आरोप है कि जब वह युवक के साथ रहने लगी तो वह उसे प्रताड़ित करने लगा। बाद में पता लगा कि उसका पति हत्यारोपी है और जमानत पर आया है। जिस पर उसकी प्रताड़ना से बचने के लिए वह अलग रहने लगी। अब आरोपी उसके परिवार के लोगों को धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भिवानी की युवती ने बताया कि तीन साल पहले पढ़ाई के दौरान उसकी खांडा निवासी दीपक से जान-पहचान हो गई थी। बाद में नवंबर, 2020 में उसने दीपक से प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद उसे पता चला कि उसके पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज है और वह जमानत पर आया हुआ है। इतना ही नहीं दीपक उसे प्रताड़ित करने शुरू कर दिया। जिसके बाद वह मार्च में उससे दूर जाकर रहने लगी। जिस पर आरोपी अब उसका पता पूछने के लिए उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने उससे जान का खतरा बताकर पुलिस में शिकायत दी है। खरखौदा पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। दीपक दो हत्याओं के मामले में नामजद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें