फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला की हत्या करने के बाद नहर में फेंका था शव, मामले में एससी-एसटी एक्ट जोड़ा

Sat, 11 Mar 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी क्षेत्र से लापता महिला की हत्या के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के बाद नहर में फेंक दिया था। महिला का अर्धनग्न शव खरखौदा पुलिस ने बरामद किया था। बाद में उसे लावारिस मानकर अंतिम संस्कार कर दिया था। महिला के बारे में अखबार में पढ़कर परिजनों को पता चला तो फोटो देख कर उन्होंने पहचान की थी। मामले में ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा परिजन शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पहुंचे तो पुलिस ने हत्या, शव को खुर्द-बुर्द करने के साथ एससी एसटी एक्ट की धारा भी जोड़ दी है।
विज्ञापन

कोट मोहल्ला की गली नंबर-2 निवासी युवक ने सिविल लाइन थाना ओल्ड चौकी पुलिस को बताया था कि उनकी 38 वर्षीय बहन उनके साथ रहती थी। उनकी बहन 3 फरवरी को दोपहर के समय घर से गई थी। बाद में वह वापस लौटी। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी थी। जब उनकी बहन नहीं मिली तो 9 फरवरी को ओल्ड चौकी में अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी बीच उन्होंने अखबार में महिला का शव रोहणा के पास नहर में मिलने की जानकारी मिली। शव को खरखौदा पुलिस ने बरामद किया था। वह थाने में पहुंचे तो जानकारी मिली कि उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। महिला का शव 7 फरवरी को अर्धनग्न हालत में मिला था।
शुक्रवार को अधिवक्ता नकीन मेहरा के साथ महिला के परिजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने झज्जर के कर्मवीर पर शक जताया। साथ ही आरोप लगाया कि उसने सरिता से काफी पैसे ले रखे हैं। हालांकि उन्हें नहीं पता कि पैसे किस बात के लिए। तब उन्हें बताया गया है पुलिस ने मामले में हत्या, शव को खुर्द-बुर्द करने व एससी-एसटी एक्ट की धारा जोड़ दी है। पुलिस मामले में आरोपी की पहचान कर चुकी है और उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। जिसके बाद परिजनों लौट गए। अधिवक्ता नकीन मेहरा ने मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


महिला के लापता होने की शिकायत मिली थी। बाद में उसका शव खरखौदा पुलिस ने नहर से बरामद कर लिया था। उसका अंतिम संस्कार करा दिया था। जांच कर पुलिस ने मामले में ठोस तथ्य जुटाए है। साथ ही हत्या व एससी एसटी एक्ट भी जोड़ दिया गया है। जल्द आरोपी को पकड़ कर मामले से पर्दा उठा दिया जाएगा। वीरेंद्र राव, एसीपी सोनीपत
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें