सोनीपत। कुंडली के पास एक गाड़ी चालक ने पहले कार को टक्कर मारी और फिर साथियों को बुलाकर प्लंबर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों और लोहे के पंच से वार किए, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
टीडीआई किंग्सबरी में प्लंबर का काम करने वाले मोहित ने पुलिस को बताया कि वह 9 अप्रैल को सोनीपत से सामान लेकर वापस किंग्सबरी सोसाइटी जा रहे थे। जब वह जीटी रोड पर रेडियो ड्राइव माॅल के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जब उन्होंने नुकसान की भरपाई की मांग की तो आरोपी कार चालक ने अपने साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने आते ही उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।