फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिनभर गर्मी के बाद शाम को बारिश के बाद बढ़ी उमस

Sun, 29 Jun 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कई दिन से गर्मी से परेशान लोगों को शनिवार की शाम झमाझम बारिश होने से कुछ देर के लिए राहत जरूर मिली, मगर उसके बाद उमस ने परेशान किया।
विज्ञापन

बारिश ने भले ही तपिश से राहत दी हो, लेकिन जलभराव और अव्यवस्थित निकासी व्यवस्था ने नगर प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। हालांकि बारिश पूरे शहर में एक समान नहीं रही। शहर का पूर्वी हिस्सा बूंदाबांदी से ही भीग सका, जबकि पश्चिमी इलाके जैसे वेस्ट रामनगर, मंडी क्षेत्र, देवनगर और ककरोई रोड क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। बारिश के बाद इन इलाकों में कई जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से तापमान में सुधार हुआ है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जताई तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए भी अलर्ट जारी किया है, जिसमें रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। सोमवार और मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके तहत जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

दूसरी ओर प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने, ड्रेनेज व्यवस्था पर नजर बनाए रखने और अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें