सोनीपत। अधिवक्ता सप्ताह में पांच दिन ही काम करेंगे। प्रत्येक शनिवार को कोर्ट में वर्क सस्पेंड रखा जाएगा। साथ ही बार के सदस्य अधिवक्ता का निधन होने पर भी वर्क सस्पेंड किया जाएगा।
बार प्रधान अनिल ढुल के नेतृत्व में इसे लेकर शनिवार तीसरे पहर बार एसोसिएशन की बैठक बुलाई गई थी। इसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिए गए। बार प्रधान अनिल ढुल ने बताया कि इस नियम के तहत कोर्ट में प्रॉक्सी अधिवक्ता के रूप में जूनियर अधिवक्ता ही पेश होंगे। जिससे उनका अनुभव बढ़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वाले अधिवक्ताओं पर जुर्माना लगाया जाएगा। बार एसोसिएशन ने जनरल हाउस की बैठक बुलाकर यह निर्णय लिया है।