फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसान आंदोलन में शामिल न होने की दी नसीहत

Tue, 13 Feb 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव मुंडलाना में कार्यक्रम के दौरान किसानों को सम्मानित करते कृषि अधिकारी व अन्य। स
विज्ञापन
गन्नौर। दिल्ली कूच के एलान को लेकर एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने सोमवार को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के सभागार में सरपंच व ग्राम सचिवों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने सरपंचों को किसान आंदोलन में शामिल न होने की नसीहत दी है। सरपंचों ने प्रशासन को आश्वासन दिया है कि गांवों में शांतिपूर्ण माहौल है और वह भी किसान आंदोलन में भाग नहीं लेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने कहा कि पंजाब के किसानों के आंदोलन के कारण प्रदेश को काफी नुकसान हो रहा है। हरियाणा को नुकसान से बचाने के लिए इस किसान आंदोलन से सभी को दूर रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस बार प्रशासन भी सख्त रुख अपनाए हुए है। आंदोलन में हिस्सा लेने वाले लोगों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उनके खिलाफ केस भी दर्ज किए जाएंगे। ऐसे में आंदोलन में हिस्सा लेने से बचें और ग्रामीणों को भी इसके बारे में जागरूक करें। उन्होंने सरपंचो व ग्राम सचिवों को निर्देश दिए कि यदि आंदोलन को लेकर उन्हें किसी भी तरह की सूचना मिले तो वह तुरंत पुलिस व प्रशासन के साथ साझा करें। बैठक के दौरान तहसीलदार मनोज कुमार, बीडीपीओ पूनम चंदा भी मौजूद रही।

स्वास्थ्य विभाग के साथ भी की बैठक

एसडीएम डॉ. निर्मल नागर ने अपने कार्यालय में उपमंडल अस्पताल की एसएमओ डाॅ. टीना आनंद, डाॅ. रोहतास भल्ला के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान आंदोलन को देखते हुए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक अलर्ट पर रखें, ताकि आपातकालीन स्थिति में तुरंत सेवाएं ली जा सके। उन्होंने जीटी रोड पर हलदाना बाॅर्डर, गन्नौर फ्लाइओवर व गन्नौर रेलवे स्टेशन पर एक-एक एंबुलेंस खड़ी करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें