फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी दो दिन में 500 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पहुंचे अभ्यर् - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। दो दिन में करीब 500 अभ्यर्थियों ने विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भाग लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन पारदर्शी एवं खिलाड़ी-केंद्रित व्यवस्था के तहत प्रवेश प्रक्रिया संचालित कर रहा है जिसमें खिलाड़ियों की उपलब्धियों को विशेष महत्व दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया के पहले दिन बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस) पाठ्यक्रम के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। दूसरे दिन मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (एमपीईएस), एमएससी और बीएससी स्पोर्ट्स साइंस के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन व शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न कराई गई।
विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की खेल उपलब्धियों के आधार पर निर्धारित मेरिट वेटेज देने की व्यवस्था की है ताकि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों का पूरा लाभ मिल सके। वहीं, शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कनाडियन फिटनेस टेस्ट का उपयोग किया गया। इसमें फेडरेशन से संबद्ध राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले अथवा उससे उच्च स्तर की उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट दी गई है।

फोटो : सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पहुंचे अभ्यर्- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें