फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्गीय सुषमा स्वराज के नाम से रखा प्रशासनिक भवन नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सुषमा स्वराज प्रशासनिक भवन का अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के संगठन मंत्री श्रीहरी बोरिकर एवं स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी कुमारी बांसुरी स्वराज ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. विनय कपूर मेहरा ने की। नगर निगम कमिश्नर धर्मेंद्र सिंह व कुलसचिव डॉ. अमित कुमार मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रोफेसर डॉ. वनित कौर ने किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो विनय कपूर मेहरा ने कहा कि हमारे लिए बहुत ही सम्मान का दिन है कि हमने प्रशासनिक भवन का नाम जिस विभूति के नाम पर रखा है, वह सशक्त महिला व एक महान अधिवक्ता थीं। श्रीहरि बोरिकर ने कहा कि बांसुरी स्वराज में स्वर्गीय सुषमा स्वराज की प्रत्यक्ष छवि हैं। सुषमा स्वराज के नाम से प्रशासनिक भवन का होना स्वाभिमान व गौरव का प्रतीक है। विश्व पटल पर सम्मान के साथ अपनी जन्मभूमि पर सम्मान मिलना बड़ी बात है। इससे बड़ा कोई सम्मान नहीं होता। विश्वविद्यालय ने इस बात को समझा और इस आवश्यकता को पूर्ण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें