फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रशासन ने गली से हटवाया कब्जा, पुलिस बल रहा तैनात

Thu, 19 Dec 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 28- सोनीपत के गांव रोहट में गली पर किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर की सहायता से हटवाते अधिकार
विज्ञापन
खरखौदा। गांव रोहट में बुधवार को प्रशासन ने गली में किए गए अवैध कब्जे को हटवाया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ गोहाना डाॅ. परमजीत व बीडीपीओ खरखौदा आस्था गर्ग की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में गांव रोहट के ओमप्रकाश ने अवैध कब्जे को लेकर एक शिकायत दी थी। इसमें गांव के ही धर्मबीर, अतर सिंह, आजाद सिंह, मंजीत पर गली में कब्जा किए जाने के आरोप लगाए थे। वहीं यह भी हवाला दिया गया कि सहायक कलेक्टर की कोर्ट में वह इस जमीन से बेदखल किए जा चुके हैं और कलेक्टर, सोनीपत की तरफ से उनकी अपील को खारिज किया जा चुका है। इस पर युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, राज्य मंत्री, हरियाणा सरकार व इस समिति के अध्यक्ष गौरव गौतम ने गली से कब्जा तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश दिए थे। ऐसे में बुधवार को पुलिस बल के साथ पहुंचकर प्रशासन की तरफ से अवैध कब्जे को हटवाया गया। इस दौरान अतिरिक्त थाना प्रभारी, सदर थाना धर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें