पिछले कई दिनों से हिंदू कॉलेज में फीस वृद्धि की मांग को लेकर चल रही हड़ताल के चलते बुधवार सुबह कॉलेज में विद्यार्थियों को घुसने नहीं दिया गया और जिससे विद्यार्थी भड़क उठे।
जिससे विद्यार्थी एकत्रित होकर लघु सचिवालय का रुख किया और यह बच्चों की यह गूंज जिला प्रशासन कार्यालय में पहुंच गई। कॉलेज के सभी छात्र और छात्राएं अपनी मांगों को लेकर डीसी कार्यालय पहुंच गए और उन्होंने हिंदू शिक्षण संस्था के खिलाफ नारेबाजी की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी बढ़ी हुई फ ीस वापस नहीं ली गई तो वे अपना आंदोलन प्रदेश स्तर पर किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व कॉलेज प्रबंधन की होगी।
विद्यार्थियों का कहना है कि हिंदू कॉलेज द्वारा रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के नियमों से कई गुणा अधिक फीस वसूली जा रही है। जिससे छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है।
उनका कहना है कि वे पिछले कई दिनों से शांति पूर्वक ढंग से विरोध कर रहे थेए परन्तु मंगलवार को प्राध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों पर हिंसात्मक कार्यवाही की और कुछ छात्रों को चोट भी लगी है। जिसको लेकर वे बुधवार को डीसी को ज्ञापन देने आये है।
उनका कहना है कि उनके पास विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर का भी पत्र है जिसमें स्पष्ट लिखा हुआ है कि कोई भी महाविद्यालय यूनिवर्सिटी नियमों से अधिक फ ीस नहीं ले सकता। परन्तु महाविद्यालय प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। उनका कहना है कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो वे अपने आंदोलन को उग्र रूप देंगे।
हिंदू गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं का कहना है कि स्नातक के प्रथम व द्वितीय वर्ष में उनकी फ ीस 13 हजार रुपये थी, जबकि इस वर्ष तृतीय वर्ष की फ ीस 28 हजार रुपये कर दी गई। जो कि सरासर गलत है।
उन्होंने कहा कि फ ीस वृद्धि को लेकर जब उन्होंने आवाज उठाई तो उन्हें कभी हाजिरी की और कभी प्रैक्टिकल की धमकी देकर डराया जाता रहा है। इसी मामले को लेकर वे लोग बुधवार को डीसी को मांग पत्र सौंपने आए हैं।
इस अवसर पर अनिल आंतिल, सचिन, राहुल, सुमित, अमन, दिनेश, सूरज, विशाल, विकास, उत्तम राठी, पंकज, अंकित, छात्र नेत्री प्रीतम, आरती, रजनी, निशा, दिव्या, जानवी, सुमन सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
लघु सचिवालय मेें हुई बैठक
पिछले कई दिन से फीस बढ़ोतरी को लेकर चले आंदोलन को गंभीरता से लेते हुए हिंदू कालेज के छात्रों, छात्राओं और कॉलेज प्रबंधन की बुधवार को एसडीएम अमित खत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सभी छात्रों ने अपनी मांगे प्रबंधन के सामने रखी और प्रबंधन ने इन मांगों पर छात्र हित को देखते हुए तुरंत पूरी करने के लिए कहा।
बुधवार को लघु सचिवालय के कांफ्रे स हाल में हुई मीटिंग में हिंदू कॉलेज प्रबंधन समिति की तरफ से प्रधान अरूण अग्रवाल, हिंदू कॉलेज के प्राचार्य एमएल जैन व संस्था के जनरल सेक्रेटरी पवन कुमार गुप्ता शामिल हुए। वहीं छात्रों की तरफ से हिंदू कॉलेज और हिंदू गर्ल्स कॉलेज के 12 छात्र-छात्राओं का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। मीटिंग में सबसे पहले विद्यार्थियों ने सुविधाओं और अन्य मांगों को लेकर अपनी सूची रखी।
इसके पश्चात संस्थाओं के प्रधान अरुण अग्रवाल ने कहा कि संस्थाएं विद्यार्थियों के लिए हैं और उनका उद्देश्य छात्र हित है। उन्होंने कहा कि छात्रों की जो भी मांगें पर उन पर विद्यार्थियों के साथ संयुक्त कमेटी बनाकर उनका निराकरण किया जाएगा। बैठक में डीएसपी अजीत सिंह भी मौजूद थे।
गर्ल्स कॉलेज के क्लर्क को बाहर करने के आदेश
लघु सचिवालय में बैठक के दौरान छात्राओं ने कॉलेज के क्लर्क पर चरित्रहीनता के आरोप लगाए। छात्राओं ने तुरंत प्रभाव से क्लर्क को हटाने की मांग की। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने क्लर्क को कॉलेज में आने पर रोक के आदेश जारी किए हैं। एसडीएम ने छात्राओं को कहा कि प्रशासन उनकी जायजा मांगों को दरकिनार नहीं करेगा। बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा आती है तो उसे दूर किया जाएगा।
कन्या कॉलेज में हो महिला प्राचार्य
बैठक के दौरान छात्राओं ने बताया कि हिंदू कन्या कॉलेज में प्राचार्य छात्राओं की समस्या को निदान नहीं कर रहे है। न ही उनकी समस्या का निदान के लिए कोई कदम उठाया जा रहा है। छात्राओं का कहना है कि कुछ अंदरूनी बातें है, जो पुरुषों को नहीं बताई जातीं। इसलिए महिला प्राचार्या ही छात्राओं की समस्या को सुन व समझ सकती है। इसलिए कॉलेज में महिला प्राचार्या नियुक्त किया जाए।
निलंबित छात्रों को किया बहाल
मंगलवार को कालेज प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच में हुई झड़प के बाद कॉलेज प्रशासन ने पांच विद्यार्थियों को निलंबित कर दिया था। एसडीएम की मध्यस्थता में हुई बैठक में पांच विद्यार्थियों को बहाल कर दिया गया है।
संस्था के प्रधान महीने में करते हैं कॉलेज का तीन बार दौरा
बैठक के दौरान संस्था के प्रधान अरुण अग्रवाल ने बताया कि वे महीने में तीन दौरा करते है। पिछले तीन सॉलों में कालेजों से कोई शिकायत नहीं मिली थी। छात्राओं द्वारा बैठक में दी गई शिकायत पर विद्यार्थियों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा।
21 में से 20 मांगें हुई पूरी
अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत ने कहा कि गत 21 अगस्त से चल रहे इस आंदोलन की सफ लता तभी है जब तक मनचाही फ ीस वापिस नहीं होगी। आगामी 9 सितंबर को अभाविप महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के नियमानुसार फ ीस के आंकड़े डीसी के सामने प्रस्तुत करेगी। अगर उसके बाद भी हिंदू शिक्षण संस्थान मनचाही फ ीस वृद्धि वापस नहीं लेगा तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा। आने वाले समय में हमारी मांगे नहीं मानी गई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन को गति देंगे।