फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने सैदपुर ईंट-भट्ठे से 32 लोगों को मुक्त करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सैदपुर में स्थित ईंट-भट्ठे पर पहुंचकर प्रशासन ने करीब 32 लोगों को मुक्त करवाया। इस मामले में शिकायतकर्ता ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

शिकायत में भट्ठा संचालक पर आरोप लगाया था कि बच्चों से भी जबरन काम करवाया जा रहा है और मजदूरों को बंधवा बनाकर रखा गया है। उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसके साथ ही उन्हें उनके गांव से ईंट-भट्ठे पर लाते समय जो रेट तय किया गया था वह भी नहीं दिया जा रहा है। वहीं बीमार होने पर उनका इलाज तक नहीं करवाया जा रहा है। एसडीएम के निर्देश पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची तो शिकायतकर्ता मौके पर नहीं मिला। नायब तहसीलदार प्रेम प्रकाश का कहना है कि सैदपुर स्थित ईंट-भट्ठे पर पहुंची टीम में लेबर इंस्पेक्टर धर्मबीर व सैदपुर चौकी पुलिस ने जब मजदूरों से बात की तो उन्होंने कहा कि वह सब अपने घर जाना चाहते हैं, लेकिन भट्ठा मालिक उन्हें नही जाने दे रहा है। नायब तहसीलदार प्रेम प्रकाश का कहना है कि जो शिकायतकर्ता था, वह उनके भट्ठे पर पहुंचने से पहले ही जा चुका था। फिलहाल एक गाड़ी मंगवा कर पुरुष, महिलाओं व बच्चों सहित 32 लोगों को उनके सामान सहित यूपी के सहारनपुर स्थित उनके घर के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें