सोनीपत। सोनीपत विधानसभा के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एडीएम सुभाष चंद्र ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में सोनीपत के बूथ संख्या-118 पर नियुक्त बीएलओ नगर निगम के लिपिक सतीश की गंभीर लापरवाही सामने आई है। वह कई बार समीक्षा बैठकों में भी अनुपस्थित रहे।
एसडीएम ने कहा कि बार-बार स्पष्टीकरण मांगने के बावजूद उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की ओर से जानबूझकर बाधा उत्पन्न करना अथवा निर्देशों की अवहेलना करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
एसडीएम ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरा करें।