फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बकाया गृहकर जमा न कराने वाले डिफाल्टरों पर अगले सप्ताह शुरू होगी कार्रवाई

Fri, 29 Nov 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का गृहकर दबाने वालों डिफाल्टर प्रॉपर्टी मालिकाें पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। अगले सप्ताह से प्राॅपर्टी सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए नगर निगम डिफाल्टर प्रॉपर्टी मालिकों को सीलिंग के नोटिस वितरण करवा रहा है। नगर निगम ने लंबे समय से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का गृहकर दबाए बैठे 600 डिफाल्टर प्राॅपर्टी मालिकों को नोटिस जारी किए हैं।नगर निगम क्षेत्र के डिफाल्टर प्राॅपर्टी मालिक 110 करोड़ रुपये के गृहकर पर कुंडली मारे बैठे हैं। नगर निगम ने वित्त वर्ष 2024-25 में 40 करोड़ रुपये गृहकर के रूप में राजस्व जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। इसमें से अब तक करीब 5.50 करोड़ रुपये गृहकर जमा हो पाया है। ऐसे में 31 मार्च तक निर्धारित लक्ष्य तक गृहकर वसूलना उनके लिए चुनौती है। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद नगर निगम की ओर से डिफाल्टर 600 प्रॉपर्टी मालिकों को बकाया गृहकर जमा कराने के लिए नोटिस जारी किए थे। अब दोबारा से सीलिंग के नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी ने क्षेत्रीय कर अधिकारी को डिफाल्टरों की प्रॉपर्टी सील करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

अब तक 37520 प्राॅपर्टी आईडी स्व प्रमाणित हुई
नगर निगम की ओर से गृहकर दाताओं को अपनी प्रॉपर्टी डाटा की संतुष्टि करके स्वयं प्रमाणित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। निगम क्षेत्र के 20 वार्डों में 1,99, 950 प्रॉपर्टी आईडी बनी हुई हैं। इनमें से अब तक 37520 प्रॉपर्टी आईडी स्व प्रमाणित की जा सकी है। प्रॉपर्टी आईडी में अब भी गलतियां हैं या फिर मालिक के नाम ही दुरुस्त नहीं हैं। प्रॉपर्टी मालिक खुद पोर्टल https://property.ulbharyana.gov.in/ पर पीआईडी का डाटा जांच सकते हैं। अगर इस दौरान कोई गलती है तो उसे भी दुरुस्त कराया जा सकता है। अब निगम के कर्मचारी घर-घर जाकर पीआईडी को स्व प्रमाणित करेंगे।
2 दिसंबर को लगेगा विशेष शिविर
नगर निगम कार्यालय में 2 दिसंबर को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाए जाने वाले शिविर में भूतपूर्व सैनिक अपना गृहकर माफ करा सकेंगे। इसके लिए भूतपूर्व सैनिकों को स्वामित्व का प्रूफ, व्यक्ति का पहचान पत्र, मकान का फोटाे, जिला सैनिक बोर्ड की जारी प्रमाणपत्र, एक शपथ पत्र जिस पर लिखा होना चाहिए कि हरियाणा में उनके पास अन्य कोई प्रॉपर्टी नहीं है। उक्त दस्तावेज निगम कार्यालय में जमा कराने होंगे।
विज्ञापन




बकाया गृहकर जमा न कराने पर 600 प्राॅपर्टी मालिकों को सीलिंग के नोटिस दिए जा रहे हैं। अगले सप्ताह से प्रॉपर्टी सील की जाएगी। साथ ही निगम कार्यालय में 2 दिसंबर को भूतपूर्व सैनिक की सुविधा के लिए विशेष शिविर लगाया जा रहा। इसमें भूतपूर्व सैनिकों को अपना गृहकर माफ कराने के लिए जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे।
विज्ञापन

- राजेंद्र चुघ, क्षेत्रीय कर अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें