फोटो 19: सोनीपत के गोहाना स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता करते सहकारिता व प
- फोटो : mathura
गोहाना। सहकारिता व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से पेश किया गया बजट विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। सहकारिता व पर्यटन क्षेत्र में हरियाणा अन्य राज्यों के सामने मिसाल बनेगा। सहकारिता मंत्री शनिवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती व बागवानी को बढ़ावा देते हुए नकली बीज, कीटनाशक बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला में ढांचागत विकास करते हुए साल में दो बार मेले का आयोजन, राखीगढ़ी विश्व स्तरीय पुरातत्व स्थल को विकसित कर वार्षिक राखीगढ़ी मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बलराम कौशिक, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल, राजेश भावड़, संजय दहिया, विनोद जुआं, इंद्र सिंह पांचाल व जगबीर जैन मौजूद रहे।