फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25000 रुपये का चालान कटने पर बाइक छोड़कर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन के बाद ट्रैफिक पुलिस लोगों के धड़ाधड़ चालान कर रही है। वीरवार को नियमों की अवहेलना कर बाइक चालक का 25000 रुपये का चालान कर दिया गया। जिस पर युवक बाइक को छोड़कर भाग गया। जिस पर पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। वहीं नियमों की अवहेलना कर बाइक पर बगैर हेलमेट जा रहे दो पुलिस कर्मियों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जिनकी नंबर प्लेट के आधार पर पता लगाकर ट्रैफिक पुलिस ने उनके चालान किए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को शहर के ककरोई चौक पर वाहनों की जांच कर रहे एसआई सतीश कुमार ने एक बाइक सवार को रोक लिया। उसके पास कोई कागजात नहीं था। जिस पर उसका 25000 रुपये का चालान काट दिया गया। जिस पर युवक बाइक को वहीं छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक छोड़कर भागने पर 500 रुपये का चालान और जोड़ दिया है। युवक की बाइक वर्ष 2012-13 मॉडल की है।
वहीं वीरवार को बाइक पर बिना हेलमेट लगाए दो पुलिस कर्मियों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए। यह फोटो जब पुलिस के उच्च अधिकारियों के पास पहुंचे तो उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर शहरी ट्रैफिक पुलिस ने पता लगाया तो पता लगा कि एक कर्मी मुरथल ट्रैफिक थाने में कार्यरत है। जिसका चालान स्वयं शहरी ट्रैफिक प्रभारी की टीम ने किया। दूसरे पुलिस कर्मी की बाइक का पोस्टल चालान उसके घर भेजा गया है। दोनों के एक-एक हजार रुपये के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें