फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर का ताला तोडक़र 20000 रुपये व इनवर्टर की बैटरी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना शहर के लक्ष्मी नगर में बंद घर का ताला तोडक़र चोर 20000 रुपये व इनवर्टर की बैटरी चोरी कर ले गए। पीडि़त महिला अपने मायके में गई थी। मकान मालिक ने मामले से उसे अवगत कराया। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्ष्मी नगर में किराए पर रहने वाल पायल ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई को उनके पति पुनीत काम के सिलिसले में दिल्ली चले गए। जिस पर वह घर को ताला लगाकर गोहाना के सत्यनगर में रहने वाली अपनी मां रजनी के पास चली गई। वह खाना खाकर वहीं पर सो गई। उसने बताया कि रविवार को उसके मकान मालिक ने फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा पड़ा है। जिस पर वह अपने घर पहुंची। उन्होंने देखा कि बैड का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया कि बैड के अंदर से 20000 रुपये गायब हैं। वहीं इनवर्टर का बैटरी भी चोरी है। उन्होंने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया  है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें