फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर जा रहे स्वास्थ्य कर्मी पर हमला कर बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव चिड़ाना के निकट सोमवार सुबह कार सवार तीन बदमाशों ने स्वास्थ्य विभाग के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी (एमपीएचडल्ब्यू) पर डंडे से हमला कर उसकी बाइक लूट ली। हमला करने से कर्मचारी को जान बचाने के लिए गांव की तरफ भागना पड़ा। इसी दौरान बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। पीडि़त ने मामले की शिकायत सदर थाना की मुंडलाना चौकी में दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चरखी दादरी के गांव मौडी निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में यमुनानगर अस्पताल में एमपीएचडब्ल्यू हैं। वह शनिवार को ड्यूटी करके अपने गांव चले गए थे। सोमवार तडक़े तीन बजे वह अपने साथी की बाइक लेकर गांव से यमुनानगर ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वह सुबह करीब पांच बजे पानीपत-रोहतक हाईवे स्थित गोहाना क्षेत्र में गांव चिड़ाना के निकट पहुंचे तो बाइक के आगे बदमाशों ने स्विफ्ट डिजायर कार अड़ा दी। प्रवीण कुमार ने बाइक रोकी तो एक बदमाश कार से उतर कर आया और उनसे पूछा कहां से आया, कहां जाना और क्या करते हो। प्रवीण जब जवाब देने लगे तो कार से दूसरा युवक उतर कर आया और पीछे से उनके सिर पर डंडा मारा। एक बदमाश कार में बैठा रहा। प्रवीण कुमार डंडा लगते ही जान बचाने के लिए बाइक को मौके पर छोड़ कर गांव की तरफ भाग निकले। इसके बाद बदमाश बाइक लेकर पानीपत की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलने पर मुंडलाना चौकी से पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने प्रवीण कुमार की शिकायत पर तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें