फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तेल डलवाकर बिना भुगतान भागा आरोपी कार सहित गिरफ्तार

Mon, 16 Jun 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-27 स्थित पेट्रोल पंप पर एक युवक कार में पेट्रोल डलवाकर बिना भुगतान किए भाग गया। पेट्रोल पंप कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव भोगीपुर राजलू गढ़ी निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह मुरथल रोड स्थित भगत फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन हैं। वह शुक्रवार को ड्यूटी पर थे। इसी दौरान सफेद रंग की नेक्सन कार पेट्रोल पंप पर आई। कार चालक ने उन्हें चार हजार रुपये का पेट्रोल भरने के लिए कहा। उसने कार में पेट्रोल भर दिया, लेकिन जब उसने रुपये मांगे तो चालक शीशे बंद कर गाड़ी लेकर भाग गया। बाद में पुलिस को शिकायत दी गई। थाना प्रभारी सवित कुमार ने बताया कि आरोपी गन्नौर निवासी गौरव को कार सहित पकड़ कर कार भी बरामद कर ली गै। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी नशे की हालत में था। आरोपी को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें