फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खाते से नकदी निकालने का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लिया

Wed, 04 Jun 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। क्राइम यूनिट, खरखौदा टीम ने धोखाधड़ी कर खाते से नकदी निकालने के मामले में एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी अखिलेश है। आरोपी को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गोपालपुर गांव निवासी देवेंद्र ने 31 अगस्त 2024 को शिकायत दी थी कि उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। केवाईसी के नाम से मैसेज होने के चलते उसने जल्दबाजी में उस पर क्लिक कर दिया। ऐसा करते ही उसके मोबाइल फोन ने काम करना बंद कर दिया। फोन हैक हो गया। जिसके बाद उनके बैंक खाते से 99500 रुपये निकल गए। उनका कहना था कि उनके डेबिट कार्ड से अमेजन-पे के माध्यम से यह राशि कटी थी। उन्होंने साइबर धोखाधड़ी होने पर ऑनलाइन भी अपनी शिकायत दी है। बाद में खरखौदा थाने में भी मुकदमा दर्ज करवाया था। इस मामले में क्राइम यूनिट खरखौदा में तैनात एसआई रतन ने आरोपी अखिलेश को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें