खरखौदा। गांव खांडा निवासी एक युवक ने गांव के ही कुछ युवकों पर कॉमन सर्विस सेंटर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
गांव खांडा निवासी ऋषिपाल ने बताया कि उनके सीएससी पर गांव के ही अशोक ने अपने साथियों को भेजकर तोड़फोड़ कराने के साथ ही उससे रंगदारी मांगी। उसने अपने साथियों से उनकी पिटाई कराई थी। उस मामले में वह न्यायिक हिरासत में गया था, जो अब जमानत पर बाहर आया था। उसने अब फिर उनकी दुकान पर कुल्हाड़ी से वार कर शटर तोड़ दिया। आरोपी अशोक उन्हें व उनके परिवार को धमकी दे रहा है। ऋषिपाल का कहना है कि आरोपी उनकी दुकान पर कब्जा करना चाहता है। खरखौदा पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।