राई। ट्रांसपोर्टर ने दो लोगों को घर में बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनकी दो गाड़ी छीनने के साथ ही 15 लाख का चेक ले लिया गया। पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सोनीपत के पटेल नगर निवासी दीपू सिंह ने बताया कि उन्होंने टीडीआई कुंडली में आदर्श ट्रांसपोर्ट सर्विस के नाम से कार्यालय बना रखा है। उन्होंने दो माह पहले दीपक व कुलदीप से 5 लाख रुपये 6 रुपये प्रतिशत ब्याज पर लिए थे। वह दो महीने से समय पर ब्याज दे रहे थे। दीपू का कहना है कि व्यापार में घाटा हो गया था। जिस वजह से वह दिसंबर महीने का ब्याज नहीं दे सका। जिस कारण कुलदीप व दीपक ने उसे अपने घर बुला लिया। वह बिचौलिया राजू के साथ 18 दिसंबर को उनके घर गया तो वहां पर उसे व राजू को बंधक बना लिया गया। आरोपियों ने उन्हें एक दिन तक अपने घर में बंद रखा। उनकी पिटाई की। 19 दिसंबर को उनकी दो गाड़ी उठवा ली। 5-5 लाख के तीन चेक व दो खाली चेक ले लिये। पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।