फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पति पर लगाया गला दबाने व पिटाई करने का आरोप

Tue, 26 Dec 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। बहालगढ़ थाना स्थित फ्लैट में रह रही महिला ने अपने पति पर गला दबाने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसे पति से खतरा बना हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बड़ौत फिलहाल बहालगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी वर्ष 2010 में गजेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उनका पति उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। अब 24 दिसंबर की सुबह 8 बजे उनके पति ने उस पर हमला कर दिया। उनका गला दबा दिया। जिससे वह नीचे गिर गई। उनसे उठा भी नहीं जा रहा था। वह जान बचाने का प्रयास कर रही थी। इस बीच उसकी मां व भाभी ने उनकी मदद की। उनका पति जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें