फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जब्त की गई गाड़ी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली थाना पुलिस ने बगैर जुर्माना दिए जब्त की गई गाड़ी को चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला के गांव हसनपुर निवासी प्रेमपाल है।
विज्ञापन

सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी संदीप पूनिया ने 30 अप्रैल को कुंडली थाना में शिकायत दी थी नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र में 29 अप्रैल को सुबह जांच के दौरान एक गाड़ी में लकड़ी भरी हुई मिली थी। पूछताछ करने पर चालक ने बताया था कि उसके पास बिल नहीं है। ऐसे में गाड़ी का चालान करके वहीं रोक दिया गया था। उसके बाद चालक चोरी की मंशा से गाड़ी को बगैर जुर्माना भरे निकाल कर ले गया था। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी प्रेमपाल को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गाड़ी को बरामद कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें