फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कंपनी से लाखों का सामान चोरी करने का आरोप

Wed, 26 Nov 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एचएसआईआईडीसी कुंडली स्थित ट्रॉन टेक इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। कंपनी के सीनियर एचआर एग्जीक्यूटिव नितिन की शिकायत पर कुंडली थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नितिन ने कहा कि रात को उनकी कंपनी से भारी मात्रा में सामान चोरी हुआ है। चोरी हुए सामान में मुख्य रूप से बैटरी सेल्स, बाक्स, कॉपर वायर और बैटरी एल्युमीनियम प्लेटें शामिल हैं। चोरी से कंपनी को लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। नितिन ने अपनी शिकायत में सागर और सुरजीत पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी करने का शक जताया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें