फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रुपये व मोबाइल फोन छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 May 2024 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राई। नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली केएफसी के निकट फ्लाईओवर के नीचे लैब संचालक को डराकर 25 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन छीनने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के बवाना स्थित जेजे कॉलोनी निवासी सुरेंद्र, जुमरती व अमित है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


गांव शाहपुर तगा निवासी दीपांशु ने 28 अप्रैल को कुंडली थाना पुलिस को बताया था कि वह कुंडली स्थित गैडोर कॉलोनी में हेल्थ केयर के नाम से लैब चलाते है। वह 27 अप्रैल की की रात करीब 11 बजे लैब बंद कर घर वापस जा रहे थे। जब वह केएफसी के पास फ्लाईओवर के नीचे पार्क के पास पहुंचे थे तो तीन युवकों ने डराकर उनका बैग छीन लिया था। उनके बैग में 25 हजार रुपये और दो मोबाइल थे। घटना के बाद वह डर गए थे और घर चले गए थे। बाद में पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में एएसआई दिनेश की टीम ने आरोपी सुरेंद्र, जुमरती व अमित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें