फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक की गोलियां मारकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Jun 2023 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। सीआईए टीम ने शादी समारोह शामिल होने जा रहे युवक की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में दूसरे आरोपी गांव लाठ निवासी विजय को गिरफ्तार किया है। 22 अप्रैल को रणबीर ने थाना सदर गोहाना में शिकायत दी थी कि वह चौपाल के पास खड़े थे, उसी समय उनके बेटे सूरज व जितेंद्र गांव में शादी में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान पीछे से बाइक पर युवकों ने सूरज व जितेंद्र पर गोलियां बरसाई थी। जिसमें सूरज की मौत हो गई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विक्रम उर्फ गोलू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी विजय को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




पशु व्यापारी को लूटने का आरोपी गिरफ्तार
थाना राई पुलिस ने स्वयं को गोरक्षक बताकर पशु व्यापारी व चालक की पिटाई कर फोन व नकदी लूटने के मामले में आरोपी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर फिलहाल बहालगढ़ निवासी राहुल को गिरफ्तार किया है। 22 जून को करनाल जिले के गांव हथलाना निवासी छतरपाल के शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी राहुल को पुलिस ने अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें