फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सात दिन के रिमांड पर लिए फर्जी कॉल सेंटर चलाने के आरोपी

Thu, 18 Apr 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। कुंडली स्थित सोसाइटी के फ्लैट पर छापा डालकर गन्नौर क्राइम यूनिट की टीम ने फर्जी कॉल सेंटर चलाने के आरोप में पांच आरोपियों को पकड़ा था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी कॉल सेंटर के माध्यम से विदेशी कस्मटर्स को सर्विस का झांसा देकर उनके साथ ठगी करते थे।
विज्ञापन


गन्नौर क्राइम यूनिट में नियुक्त एसआई मनीष की टीम ने कुंडली की लेक ग्रुव सोसाइटी में डापा डालकर पांच आरोपी पकड़े थे। जिनमें महाराष्ट्र के वेस्ट मुंबई स्थित अंबरनाथ के मोहन नैनो एस्टेट निवासी होजेफा मामाजीवाला, मुंबई के ठाणे वेस्ट स्थित अमरनाथ खुनलवली खास निवासी जुनैद खान, पश्चिमी विहार निवासी गुनीत सिंह, इंडिया बुल्स दौलताबाद गांव सैन्ट्रम पार्क गुरुग्राम निवासी मधुर मेहता व सेक्टर-11 रोहिणी निवासी साहिल थे। उनका साथी रोहिणी दिल्ली निवासी नीरज राणा भाग गया था। पुलिस ने पांचों को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि उनसे मिले सामान की जांच की जा रही है। मोबाइल की सीडीआर भी निकलवाई जाएगी। आरोपियों के लिंक खंगाले जा रहे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें