राई। कुंडली थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली महिला ने पड़ोसी युवक पर कमरे में घुसकर दुष्कर्म कररे व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक ने उसकी वीडियो बनाने की धमकी देकर उससे रुपयों की मांग की। जिस पर उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कुंडली थाना क्षेत्र में किराये पर रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा है तो उनका एक बेटा है। वह अपने पति से अलग रहती है। पहले वह मायके में रहती थी, लेकिन अब बेटे के साथ कुंडली थाना क्षेत्र में रहती है। महिला ने आरोप लगाय कि पड़ोस में रहने वाले विकास ने उनके कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि विकास ने उसे धमकी दी कि उसने वीडियो बना रखा है। वह उससे रुपयों की मांग करने लगा। जिस पर उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी नीलम की टीम ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।