फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोवा चिकित्सक के फ्लैट से चार लाख रुपये, आभूषण चोरी

Tue, 14 Mar 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव कुमासपुर के पास स्थित ओमैक्स सिटी के स्वर्णप्रस्था फ्लोर स्थित चिकित्सक के फ्लैट से चोर दिनदहाड़े चार लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चिकित्सक परिवार के साथ गोवा घूमने के लिए गए थे। उनकी बहन ने बहालगढ़ थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाला, जिसमें दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्वर्णप्रस्था फ्लोर की प्रथम मंजिल पर रहने वाले डॉ. आशीष चौधरी ने बताया कि वह अपनी चिकित्सक पत्नी के साथ 11 मार्च को गोवा घूमने के लिए गए थे। उन्होंने अपने फ्लैट में ताला लगाया था। उनकी बहन मनीषा पंवार ओमैक्स सिटी में ही रहती हैं। 12 मार्च को उनकी बहन के पास पड़ोसियों ने फोन कर चोरी की सूचना दी। उनकी बहन फ्लैट पर पहुंची तो देखा कि ताले टूटे हुए थे। चोरों ने घर से सामान निकाल रखा था। मनीषा ने बहालगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाले तो दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। डॉ. आशीष चौधरी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बड़ौत में चिकित्सक हैं। उनका कहना है कि चोर फ्लैट से करीब चार लाख रुपये और सोना-चांदी, हीरे के आभूषण चोरी हुए हैं। इससे उनको करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने के साथ ही दो टीम बनाकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें