फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला को बेसुध कर गाड़ी में डालने के बाद दुष्कर्म का आरोप

Fri, 28 Mar 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। सदर गोहाना थाना क्षेत्र के गांव की महिला को कुछ सुंघाकर उसके घर के बाहर से गाड़ी में डालकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। गोहाना सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में करीब 38 वर्षीय महिला ने बताया कि किसी अन्य गांव के बलराम नाम के व्यक्ति का उनके पड़ोस में आना जाना था। वह पड़ोसन के साथ उनके घर भी आने लगा। जिस पर उसने आरोपी को घर आने से मना कर दिया था। करीब एक साल पहले उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दी थी। उसके बाद उसने आना बंद कर दिया था। महिला का आरोप है कि अब सप्ताहभर पहले वह घर के बाहर आई तो आरोपी उसे सड़क पर मिल गया। वहां पर उसने कुछ सुंघाकर बेसुध कर दिया और अपनी गाड़ी में डालकर ले गया। उसे होश आया तो वह पानीपत क्षेत्र में थी। जहां पर उसे दुष्कर्म किए जाने का पता लगा। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। गोहाना सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें